Bipasha basu birthday: डस्की क्वीन बिपाशा का है आज 45 वां जन्मदिन, जानें उनकी रोचक बातें

बॉलीवुड में मल्टी स्टारर अजनबी फिल्म से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री बिपाशा बसु आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज भले ही कुछ सालों से बिपाशा फिल्मों से थोड़ी दूर हैं लेकिन सुर्खियों में वो आज भी बनी रहती हैं। बिपाशा ने 16 साल की उम्र में अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

Bipasha basu birthday: डस्की क्वीन बिपाशा का है आज 45 वां जन्मदिन, जानें उनकी रोचक बातें

Bipasha Basu birthday: बॉलीवुड की डस्की ब्यूटी बिपाशा बसु  (Bipasa Basu) लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। लेकिन उनके हुस्न का जादू आज भी बरकरार है, 7 जनवरी को जन्मी बिपाशा बसु आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। तो आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बतानें वाले हैं।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

बॉलीवुड में मल्टी स्टारर अजनबी (azanabee) फिल्म से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री बिपाशा बसु आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज भले ही कुछ सालों से बिपाशा फिल्मों से थोड़ी दूर हैं लेकिन सुर्खियों में वो आज भी बनी रहती हैं। बिपाशा ने 16 साल की उम्र में अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (arjun rampal) की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया (Model Meher Jasia) से हुई। उन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल (Godrej Cinthol Super Model) में हिस्सा लेने को कहा। और लक्ली बिपासा बासु ने ये कॉम्पिटीशन जीत भी लिया, इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आई फिल्म अजनबी से डेब्यू किया। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार (akshay kumar)के अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म में उमके अलावा बॉबी देओल(bobby deol) और करीना कपूर (kareena kapoor)भी मुख्य भूमिका में थे। बिपाशा को इस फिल्में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Award for Best Actress) के लिये नॉमिनेट किया गया था।

इन फिल्मों में आ चुकी है नजर

बिपाशा ने फिल्म "जिस्म" (jism )में "जॉन अब्राहम" (john abraham) के अपोजिट काम किया। इसके बाद बिपाशा ने अपने करियर में राज, जिस्म, साया , अजनबी , नो एंट्री, रेस,ओमकारा, अलोन जैसी कई हिट फिल्में दी।

करन सिंह ग्रोवर से की शादी

साल 2016 में बिपाशा ने बालीवुड एक्टर करन सिंह ग्रोवर (karan singh grover) से शादी कर ली, दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी, और दोनों करीब आ गए थे। शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बिपाशा अपनी बेटी की फोटों हमेशा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।