Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा और लाभ कम है

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में आम जनता भ्रष्टाचार से त्राहि त्राही कर रही है।

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा और लाभ कम है

Akhilesh Yadav:  आजकल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के तेवर काफी नाराजगी भरा दिखाई दे रहा है। पहले उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई और उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा (BJP) राज में आम जनता भ्रष्टाचार से त्राहि त्राही कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं।

उन्होंने कन्नौज में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण एक युवती के सुसाइड करने के मामले पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस कारण वह बहुत दुःखी थी। भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। सरकार जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाएं और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। जनता परेशान और बेहाल है।