Weather News Today : हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 80 सड़के ब्लॉक, 15 रोज्यों में अलर्ट

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ की खबरे सामने आ रही है। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है। आने वाले कई दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather News Today : हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 80 सड़के ब्लॉक, 15 रोज्यों में अलर्ट

Weather News Today : देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ की खबरे सामने आ रही है। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है। आने वाले कई दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड से तकरीबन 80 सड़के ब्लॉक हो गई। शिमला में मैहली सड़क पर भूस्खलन में कई गाड़ियां दब गईं। रविवार को कन्नौर जिले में बादल फटने से लोगों को भयंकर बारिश का सामना करना पड़ा।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई स्थानों में भारी वर्षा हुई। जहां एक तरफ गांव के स्कूलों को नुकसान हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश से सब्जियों की फसल भी तबाह हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से कई स्थानों पर भारी बारिश के चलते 29 से 31 जुलाई को येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में अलर्ट जारी है।

यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट ​​खोले गए हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी में इस साल हुई समान्य से ज्यादा बारिश 

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। बता दें इस साल मध्यप्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। वही नर्मदा नदी उफान पर हैं, जिसके चलते कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। अगर बारिश का नार्मल स्तर देखा जाए तो 418.4 mm है। जो सामान्य से 7 प्रतिशत ज्यादा है। बता दें कि, मध्यप्रदेश में बारिश का एक्चुअल स्तर 447.9mm है। 

हरियाणा में फिर से आयेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मानसून एक बार फिर आ सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने एक्शन मोड में आ गया है। कल यानी 30 जुलाई से 31 तक हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में हैवी रेन का अलर्ट किया गया है।