Andhra Pradesh: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से 300 वीडियो फोटो लीक, गर्लफ्रेंड संग मिल बीटेक स्टूडेंट ने किया कांड

आंध्र प्रदेश के एक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गुडीवाड़ा के गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार के रूप में हुई है।

Andhra Pradesh: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से 300 वीडियो फोटो लीक, गर्लफ्रेंड संग मिल बीटेक स्टूडेंट ने किया कांड

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गुडीवाड़ा के गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग(Gudlavaleru College of Engineering, Gudivada) के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार के रूप में हुई है। इतना ही नहीं उसका फोन और लैपटॉप भी जब्त किया गया है। उसके लैपटॉप से 300 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं।

कॉलेज को इस बारे में एक हफ्ते पहले बताया गया था

बड़े पैमाने में छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हो गईं और विरोध प्रदर्शन करने लगी। छात्राएं न्याय की मांग कर रही है। वहीं, यह मामला मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू(Chief Minister Chandrababu Naidu) तक पहुंच गया और उन्होंने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज को इस बारे में एक हफ्ते पहले बताया गया था, लेकिन कॉलेज ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। गुरुवार को छात्राओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि, कॉलेज इस मामले को छिपाना चाहता था। वहीं मीडिया तक यह खबर न पहुंचे, इसके लिए कॉलेज के गेट भी बंद कर दिए गए।

विजय के साथ शामिल है उसकी गर्लफ्रैंड

विजय की इस हरकत में एक लड़की ने मदद की। हालांकि, पुलिस या कॉलेज प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि वह लड़की कौन थी। सोशल मीडिया पर विजय के साथ एक लड़की की तस्वीर वायरल है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने कैमरा छिपाया था। दरअसल, लड़की को विजय की गर्लफ्रैंड बताया जा रहा है। उसने पहले OYO रूम में गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया। फिर उसने और उसके दोस्तों ने उसे कैमरा लगाने के लिए ब्लैकमेल किया। घटना का पता चलने पर CM चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए है।