Mayawati: मानवता के लिए विनाशकारी है गाजा युद्ध, भारत को अपनाना चाहिए पूर्व रवैया

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि गाजा मे हो रहा युद्ध अपने आप में विनाशकारी है। ऐसे में भारत को यथा स्थिति बनाए रखनी चाहिए।

Mayawati: मानवता के लिए विनाशकारी है गाजा युद्ध, भारत को अपनाना चाहिए पूर्व रवैया

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने कहा है कि गाजा युद्ध में भी भारत (India) को अपने पुराने स्टैंड पर कायम रहना चाहिए। भारत (India) आजादी के बाद से ही विश्व में शान्ति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए और नस्लभेद आदि के खिलाफ रहा है। आगे उन्होंने बताया कि रूस (Russia) और यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) के बाद अब ये नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जब ये बात कही थी कि 'दिस इज नॉट एन इरा ऑफ वार' मतलब आज का युग युद्ध का नहीं है। उस समय इसकी प्रशंसा पश्चिमी नेताओं ने खूब की। अब गाजा युद्ध (Gaza War) को लेकर भी भारत (India) को अपने इस स्टैंड पर ऐसे ही मजबूती के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

दुनिया के किसी भी हिस्से मे युद्ध हो हर देश किसी न किसी जरूरत के लिए एक दूसरे पर निर्भर है। ऐसे मे युद्ध किसी चीज़ का समाधान नहीं। यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) लगातार जारी है और दुनिया इससे प्रभावित है इसीलिए विश्व में कहीं भी अब एक और नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी होगा इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा।