Workout Timing: सुबह या शाम, गर्मियों में कब करें वर्कआउट, जानें या सही टाइम

हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी है। बहुत से लोग रोजाना एक्सरसाइज करते भी है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करना ही जरुरी नही है। बल्कि सही टाइम से एक्सरसाइज करना ज्यादा जरुरी है। तो चलिए आज हम आपको बतायेंगे एक्सरसाइज कब और कैसे करनी चाहिए। 

Workout Timing: सुबह या शाम, गर्मियों में कब करें वर्कआउट, जानें या सही टाइम

Workout Timing: हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी है। बहुत से लोग रोजाना एक्सरसाइज करते भी है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करना ही जरुरी नही है। बल्कि सही टाइम से एक्सरसाइज करना ज्यादा जरुरी है। बहुत से लोगों को कसरत करना तो पसंद होता है लेकिन वो ये नही जानते कि इसे करने का सही समय क्या है। तो चलिए आज हम आपको बतायेंगे एक्सरसाइज कब और कैसे करनी चाहिए। 

मार्निंग वर्कआउट

एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादातर लोग सुबह का समय चुनते है। क्योंकि सुबह-सवेरे वर्कआउट करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस समय मौसम में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में अगर आप खुली हवा में कसरत करते है तो आपका दिमाग भी शांत और तरोताजा रहता है। माना जाता है, कि मॉर्निंग में वर्कआउट से नींद की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में काफी मदद करता है।

इवनिंग वर्कआउट

सुबह की जगह कई लोग शाम के वक्त भी एक्सरसाइज करते हैं। ये आमतौर पर वो लोग होते है जिन लोगों को जल्दी उठना पसंद नहीं है, या फिर जो लोग ऑफिस या कॉलेज के बिजी शेड्यूल में सुबह वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, उनके लिए शाम को वर्कआउट करना भी एक अच्छा ऑप्शन रहता है। माना जाता है कि इस समय एक्सरसाइज करने से ब्रेन में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल कम होता है, जिससे आप रिलैक्सड महसूस कर पाते हैं।

गर्मियों में वर्कआउट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • जैसा कि अब गर्मियां आ चुकी है तो इस दौरान वर्कआउट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
  • वर्कआउट से पहले और बाद में पानी जरुर करें। वर्कआउट के दौरान ज्यादा देर गला सूखा रखने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
  • साथ ही वर्कआउट के दौरान अपने पास एक गीला तौलिया जरूर रखें।
  • वहीं गर्मियों में एक्सरसाइज करते वक्त कॉटन के सूती और हल्के कपड़ों ही पहनें, ऐसा करने से एलर्जी नही होगी और पसीना जल्दी सूख जाएगा और गर्मी नही लगेगी।
  • इसके अलावा आप चाहे सुबह वर्कआउट करें या शाम में अगर आप  खुले में एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिलकुल भी न भूलें।