UP News: उत्तर प्रदेश की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में जीता सबका दिल, सरकार ने किया सम्मानित

नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

UP News: उत्तर प्रदेश की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में जीता सबका दिल, सरकार ने किया सम्मानित

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर (National level) पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 (republic day parade 2024) में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' ('Developed India-Rich Heritage') की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस (75th republic day) पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर निकली थीं 25 झांकियां

मंगलवार यानि 30 जनवरी को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (Uttar Pradesh Information and Public Relations Department) के निदेशक शिशिर को भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट (Minister of State for Defense Ajay Bhatt) ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर 16 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही 9 अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की कुल 25 झांकियां निकली थी। इनमें पीपुल्स च्वॉइस (People's Choice) के आधार पर उत्तर प्रदेश की झांकी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

उत्तर प्रदेश की झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध किया

एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की थीम (Theme of newly constructed Ram temple) पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की इस झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें पांच वर्ष के रामलला को हाथों में धनुष लिए दर्शाया गया था। झांकी में ऋषि-मुनियों के साथ सनातन परंपरा (eternal tradition) और महाकुंभ आयोजन (Mahakumbh event) का अद्भुत नजारा देखने को मिला। साथ ही रैपिड रेल, ब्रह्मोस मिसाइल (Rapid Rail, BrahMos Missile) के प्रदर्शन तकनीक के साथ ही आत्मनिर्भर होते यूपी की झलक पेश की गई थी।

उत्तर प्रदेश को लगातार पांचवें वर्ष मिला सम्मान

बता दें कि उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए लगातार पांचवें वर्ष सम्मानित किया गया है। 2020 में यूपी की झांकी को द्वितीय, 2021 व 2022 में प्रथम पुरस्कार मिला था। वहीं 2023 में पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार यूपी के खाते में आया। 2024 में भी पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में उत्तर प्रदेश की झांकी दूसरे स्थान पर रही।