Shani upay 2023: अगर आप पर भी है शनि का प्रभाव तो जरुर करें ये चमत्कारी उपाय

शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। अगर आपको जीवन में भी शनि का प्रभाव है तो ऐसे में आप शनिदेव से जुड़े कुछ उपाय करेंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होंगी।

Shani upay 2023: अगर आप पर भी है शनि का प्रभाव तो जरुर करें ये चमत्कारी उपाय

Shani upay 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की दशा जरूर आती है। सभी के जीवन में एक बार तो शनि का प्रकोप बरसता ही है। कहा जाता है कि शनिदेव कर्मों के अनुसार सभी जातकों को फल देते हैं। इसलिए शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। अगर आपको जीवन में भी शनि का प्रभाव है तो ऐसे में आप शनिदेव से जुड़े कुछ उपाय करेंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होंगी। तो आज हम आपको बतायेंगे कि शनि देव किन उपायों से आपके जीवन में खुशहाली आयेगी। 

जरुर करें ये उपाय

  • अगर आपका शनि भारी है तो हर शनिवार को शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।  
  • साथ ही शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
  • सरसों के तेल के साथ ही आप शनिदेव को दूध भी अर्पित करें।
  • शनिदेव को प्रसत्र करने के लिए शुक्रवार की रात काले चने पानी में भिगो दें। उसके बाद शनिवार के दिन चने, कच्चा कोयला और लोहे की पत्ती एक काले वस्त्र में बांधकर मछलियों के सामने डाल दें। एक साल तक ऐसा प्रत्येक शनिवार को करने से शनि कोप सांत होता है।
  • शनि देव की महादशा, साढ़ेसाती या ढैया से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे कड़वे तेल का चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि की कृपा बढ़ती है।
  • दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की तीन से पाँच बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न  होते हैं।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगाकर रोटी खिलाने से भी शनि का प्रकोप कम होता है। 

इन मंत्रों का करें उच्चारण 

• ऊँ शनैश्चराय नमः

• ऊँ सौम्याय नमः

• ऊँ शान्ताय नमः

• ऊँ वरेण्याम नमः

• ऊँ वरेण्याम नमः

• ऊँ शरण्याम नमः

• ऊँ सर्वेशाय नमः

• ऊँ सुरवन्द्याय नमः