Sawan 2024 : कल से हो रही है सावन के पावन महीने की शुरूआत, जानें पूजा विधि और नियम

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना कल यानी कि 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हिंदु पंचांग के अनुसार सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। हर साल शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Sawan 2024 : कल से हो रही है सावन के पावन महीने की शुरूआत, जानें पूजा विधि और नियम

Sawan 2024 : भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना कल यानी कि 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हिंदु पंचांग के अनुसार सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। हर साल शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में हर दिन और खासकर सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। बता दें कि, इस साल सावन का पावन महीना 22 जुलाई को सोमवार के दिन से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बतायेगें कि सावन में किस तरह से शिव जी की पूजा करें और साथ ही बतायेगें मंत्र जाप की विधि।

सावन में इस बार बन रहें है ये खास योग 

सावन के महीने में इस बार बन रहें है बेहद खास योग। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार के दिन हो रही है। दरअसल कई साल बाद इस बार सावन में, राज योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग, आयुष्मान योग बन रहें है। माना जाता है कि, ये धार्मिक योग शुभ कार्यों को शुरू करने में बेहद फलदायी माने जाते है। बता दें कि, सावन के पहले सोमवार को ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। कहा जाता है कि, इस योग में रुद्राभिषेक और व्रत रखने से भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है, साथ ही सच्चे मन से मांगी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

सावन में कैसे करें शिव जी की पूजा

कल है सावन का पहला सोमवार तो ऐसे में सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें, उसके बाद शिव मंदिर जाएं, शिव जी को जल अर्पित करें। उसके बाद सच्चे मन से 108 बार शिव मंत्र का जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि, शिव जी को सफेद रंग की चीजें पसंद है। तो ऐसे में मदार(आक) के फूल, सफेद बर्फी, अर्पित कर सकते है। इसके अलावा आप धतुरे, बेलपत्र, भांग, शमी की पत्तियां भी भगवान को बेहद प्रिय है। इसके बाद शाम में शिव जी की आरती करें, और उनका ध्यान करें।

इन मंत्रों का करें जाप  

सावन में भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग हर तरह का उपाय करते है। ऐसे में इन मंत्रो का जाप कर के भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

ऊं नम: शिवाय:, ऊं शंकराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं ईशानाय नम:, ऊं त्र्यम्बकाय नम:

इसके साथ आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते है। इन मंत्रो के जाप से आपको सुख-समृद्धि के साथ भगवान का आशीर्वाद भी मिलेगा।