Deoria: सपा अध्यक्ष आज जाऐंगे देवरिया, जमीनी विवाद में दोनों पीड़ित परिवारजनों से करेंगे मुलाकात

अखिलेश यादव के फतेहपुर जाने को लेकर आई सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने रविवार को बैरियाघाट से फतेहपुर जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराई है, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।

Deoria: सपा अध्यक्ष आज जाऐंगे देवरिया, जमीनी विवाद में दोनों पीड़ित परिवारजनों से करेंगे मुलाकात

Deoria: सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज सोमवार 16 अक्टूबर को देवरिया के फतेहपुर गांव जाएंगे, जहां वो सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

क्या है देवरिया हत्याकांड

देवरिया जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की मौत हो गयी थी। बता दें कि 2 अक्टूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (Premchand Yadav) की हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपित सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया और परिवार में मौजूद सभी 5 लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इसमें पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे शामिल थे।

ये भी पढ़ें-

देवरिया में गला काट कर हत्या के बाद, परिजनों ने दूसरे परिवार के 5 लोगों की हत्या

देवरिया कांड के बाद सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SDM सहित 15 अधिकारी सस्पेंड

फतेहपुर गांव में लागू है धारा 144 

हत्याकांड के बाद से फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू है, जिसके तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ केवल दस लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। हत्याकांड के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति कायम है और तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

सड़क की हुई मरम्मत

अखिलेश यादव (Former Chief Minister of Uttar Pradesh) के फतेहपुर जाने को लेकर आई सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने रविवार को बैरियाघाट से फतेहपुर जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराई है, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। बता दें कि रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर बैरियाघाट तिराहे से फतेहपुर गांव के मोड़ तक की सड़क बहुत जर्जर हो गई थी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आने से पहले होने वाली सियासत से बचने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को तत्काल ठीक करवाया है। वहीं अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है जिसको देखते हुए हर पगडंडी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बुलडोजर नहीं चला तो नहीं करेंगे ब्रम्हभोज

बीते दिनों सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने ऐलान किया था कि जब तक प्रेमचंद्र यादव के घर पर बुलडोजर नहीं चल जाता, तब तक वह ब्रम्हभोज नहीं करेंगे। मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने कहा कि पूरे मामले में अभी सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई है। अगर ये घटना किसी प्रशासन वाले के साथ हुई होती तो क्या प्रशासन चुप बैठता, या अन्य किसी और के साथ होता तो चुप बैठता। 

अब तक 21 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

देवरिया मर्डर केस में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें मृतक प्रेमचंद यादव के परिवार के सदस्यों और करीबियों के अलावा ड्राइवर भी शामिल है। प्रेमचंद यादव के ड्राइवर नवनीत मिश्रा उर्फ पट्टू ने पुलिस जांच में कबूल किया है कि लाठी-पत्थरों से हुए हमले के बाद भी मृतक सत्येंद्र दुबे, सलोनी और उनके बेटे की सांसें चल रही थीं। जिसके बाद उसने रिवॉल्वर से उन्हें गोली मारी और तीनों की मौत हो गई। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को अतिक्रमण का नोटिस भी जारी किया जा चुका है।