SP on RLD : जयंत चौधरी के BJP में जाने की अटकलों का सपा ने किया खंडन, शिवपाल बोले वो कहीं नहीं जाएंगे

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मैं जयंत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष हैं। भाजपा केवल मीडिया का इस्तेमाल कर गुमराह कर रही है।

SP on RLD : जयंत चौधरी के BJP में जाने की अटकलों का सपा ने किया खंडन, शिवपाल बोले वो कहीं नहीं जाएंगे

SP on RLD : यूपी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच इंडिया गठबंधन में शामिल जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए का हिस्सा बनने की अटकलें काफी तेज है। इसी के बीच आज बुधवार को समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने जयंत चौधरी के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मैं जयंत को अच्छे से जानता हूं वो कहीं नहीं जाएंगे।

धर्मनिरपेक्ष हैं जयंत

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मैं जयंत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष हैं। भाजपा केवल मीडिया का इस्तेमाल कर गुमराह कर रही है। इसी के साथ शिवपाल यादव ने कहा कि जयंत चौधरी और RLD  इंडी गठबंधन में बने रहेंगे और साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

सपा द्वारा दी गई सीटों पर नाखुश है जयंत

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सपा द्वारा दी गई 7 सीटों पर खुश नहीं है। इसी को लेकर उनका मामला फंसा हुआ है। इसी कारण वह भाजपा के भी संपर्क में है। हालांकि इस मामले में पार्टी का कोई भी जिम्मेदार नेता खुल कर नहीं बोल रहा है। लेकिन सियासी गलियों में सबने अपने-अपने समीकरण लगाने शुरू कर दिए हैं।

RLD ने नहीं दिया कोई बयान

हालांकि RLD नेतृत्व ने अभी तक न तो इस बात से इन्कार किया और न ही इकरार। इसी कारण जयंत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की मानें तो भाजपा से कैराना, अमरोहा, बागपत, मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट मांगी थी। भाजपा इनमें से कैराना, अमरोहा और बागपत सीट देने के लिए तैयार है। मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट पर पेच फंसा है। एनडीए गठबंधन में मंत्री पद भी मिलने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व मिशन 80 को लेकर पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटों के लिए रालोद को साधना चाहती है।