Rahul Nyay Yatra Assam: असम पुलिस ने रोकी राहुल की न्याय यात्रा, बैरिकेडिंग तोड़ पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

सीएम हिमंता पहले ही कांग्रेस को प्रदेश के कई जिलों में नहीं जाने का सुझाव दे चुके हैं। जिसके कारण कांग्रेस सरमा पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है।

Rahul Nyay Yatra Assam: असम पुलिस ने रोकी राहुल की न्याय यात्रा, बैरिकेडिंग तोड़ पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

Rahul Nyay Yatra Assam: आज मंगलवार 23 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंची। गुवाहटी में घुसते ही असम पुलिस ने इस यात्रा को रोक दिया। दरअसल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ आज गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। जिसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए।

शहर में बिगड़ सकती है न्याय यात्रा

असम पुलिस ने बताया कि न्याय यात्रा शहर में गई तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी। जिसके चलते प्रशासन ने राहुल की रैली को नेशनल हाईवे पर जाने का निर्देश दिया है। यह शहर के चारों ओर रिंग रोड की तरह काम करता है। 

सरमा का राहुल को सुझाव

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है। सीएम हिमंता पहले ही कांग्रेस को प्रदेश के कई जिलों में नहीं जाने का सुझाव दे चुके हैं। जिसके कारण कांग्रेस सरमा पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक राहुल की न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम में रहेगी।