Myanmar Aircraft Crash: मिजोरम में रनवे पर फिसला सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया म्यांमार का मिलिट्री एयरक्राफ्ट

एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया जिससे प्लेन एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया। इस घटना से एयरक्राफ्ट में सवार लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए।

Myanmar Aircraft Crash: मिजोरम में रनवे पर फिसला सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया म्यांमार का मिलिट्री एयरक्राफ्ट

Myanmar Aircraft Crash: आज मंगलवार 23 जनवरी को म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट​​​​ के रनवे पर फिसल गया। इस एयरक्राफ्ट में क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि 6 लोग सुरक्षित हैं।

भारत से सैनिकों को वापस लेने आया था

मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि एयरक्राफ्ट शानक्सी Y-8 छोटे साइज का एक प्लेन है जो म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने के लिए भारत आया था। इसी दौरान एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया जिससे प्लेन एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया। इस घटना से एयरक्राफ्ट में सवार लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को मिजोरम के लेंगपुई अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

276 म्यांमार के सैनिक घुस आए भारत 

असम राइफल्स के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में घुसे थे। उन्होंने भारतीय सुरक्षाबलों से शरण मांगी थी। इनमें से 184 सैनिकों को सोमवार को म्यांमार वापस भेजा गया था। 92 सैनिकों को आज भेजा जाएगा।