Rahul Gandhi on Pran Pratishtha: राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बताया BJP/RSS का पॉलिटिकल इवेंट

राहुल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बात करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम "एक चुनावी और राजनीतिक समारोह" है, इसीलिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

Rahul Gandhi on Pran Pratishtha: राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बताया BJP/RSS का पॉलिटिकल इवेंट

Rahul Gandhi on Pran Pratishtha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार 16 जनवरी को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान BJP और RSS पर निशाना साधा। राहुल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बात करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम "एक चुनावी और राजनीतिक समारोह" है, इसीलिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बता दें कि रविवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई 66 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

नागालैंड पहुंची न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज नागालैंड पहुंच गई है। इस दौरान इसमें हिस्सा ले रहे कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अयोध्या में कार्यक्रम राजनीतिक है। यह सिर्फ आरएसएस-भाजपा का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के लिए 22 जनवरी के समारोह में शामिल होना मुश्किल है। यह मोदी का कार्यक्रम है। भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को हमेशा चुनावी बना देते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं।"

नहीं चाहते विभाजित भारत

उन्होंने कहा कि शीर्ष हिंदू धार्मिक नेता भी 22 जनवरी के समारोह पर सवाल उठा रहे हैं। इसे राजनीति और आगामी लोकसभा चुनाव के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की विचारधारा के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “हम विभाजित भारत नहीं चाहते। हम बिना नफरत वाला अखंड भारत चाहते हैं। दलित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की भी उपेक्षा नहीं की जाएगी। शासन में उनकी भूमिका को उचित महत्व मिलेगा।”

बहुत अच्छी है इंडिया गठबंधन की स्थिति

वहीं गठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अच्छी तरीके से चल रही है। “इंडिया ब्लॉक की स्थिति बहुत अच्छी है। मेरा मानना है कि सब कुछ आसानी से सुलझ जाएगा। कुछ मुद्दे हैं लेकिन ज्यादातर जगहों पर समस्या नहीं हैं। मीडिया कुछ मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। इंडिया गुट के साझेदारों के बीच परस्पर सम्मान है।'' राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन तैयार हो रहा है और यह 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अच्छी तरह से काम करेगा।

मोदी ने नहीं की प्रतिबद्धताएं पूरी

लंबे समय से लंबित नागा राजनीतिक मुद्दे के बारे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल पहले कुछ प्रतिबद्धताएं दी थीं लेकिन वे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अगर आगामी चुनावों में इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है, तो वह ठोस बातचीत और आपसी समझ के जरिए नागा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा, "हम नागा राजनीतिक मुद्दे का उपयुक्त समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"