PM Modi Azamgarh visit : पीएम मोदी आजमगढ़ पहुंचे, 34 हजार करोड़ के परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दूसरे दिन आज आजमगढ़ पंहुचे हैं यहां उन्होंने आजमगढ़ एयरपोर्ट और राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही मंच से बटन दबाकर मोदी ने को 34676.29 करोड़ की 782 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

PM Modi Azamgarh visit :  पीएम मोदी आजमगढ़ पहुंचे, 34 हजार करोड़ के परियोजनाओं का किया शिलान्यास

PM Modi Azamgarh visit : प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दूसरे दिन आज आजमगढ़ पंहुचे हैं यहां उन्होंने आजमगढ़ एयरपोर्ट और राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही मंच से बटन दबाकर मोदी ने को 34676.29 करोड़ की 782 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम के आजमगढ़ पंहुचने पर सीएम योगी ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया। इसमें 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद इन प्रोजेक्ट्स पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई।

आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कोई कार्यक्रम हो, तो देश के अन्य राज्य उससे जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश से हजारों लोग जुड़े हैं। आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास के लिए कई विकास परियोजनाओं का यहां से शुभारंभ हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाके में गिना जाता है। आज वही विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमढ़ से 34 हजार के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-लोकार्पण हो रहा है। पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी सुन लीजिए। कल का आजमगढ़, आज आजन्मगढ़ है। ये अनंत काल तक विकास का गढ़ बना रहेगा।

आजमगढ़ था माफियाओं का गढ़ - सीए योगी

वहीं सीएम योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आजमगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया का गढ़ बना दिया गया था। उसी आजमगढ़ में पीएम हजारों करोड़ की सौगात देने के लिए यहां आए हैं। आजमगढ़ को 10 साल में सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में सुरक्षा का बेहतर माहौल है साथ ही शिक्षा बेहतर हुई है आज आजमगढ़ पुन: विकास के मार्ग पर है।

बतादें कि कल यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। इस दौरान वह रोडशो खत्म करने के बाद सीधे बाबा विश्‍वनाथ के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की।