Lok Sabha Elections: प्रयागराज में आज एक साथ नज़र आएंगे राहुल-अखिलेश, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

कांग्रेस नेता व रायबरेली प्रत्याशी राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज फिर एक साथ नजर आएंगे। दोनों नेता आज प्रयागराज में दिखेंगे। इस दौरान दोनों नेता इंडी गठबंधन के प्रत्याशियाों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

Lok Sabha Elections: प्रयागराज में आज एक साथ नज़र आएंगे राहुल-अखिलेश, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता व रायबरेली प्रत्याशी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  आज फिर एक साथ नजर आएंगे। दोनों नेता आज प्रयागराज (Prayagraj) में दिखेंगे। इस दौरान दोनों नेता इंडी गठबंधन (Prayagraj) के प्रत्याशियाों के समर्थन में प्रचार करेंगे। राहुल और अखिलेश (Rahul and Akhilesh) यहां एक साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

7 साल बाद प्रयागराज में एक साथ दिखेंगे राहुल-अखिलेश

राहुल गांधी और अखिलेश यादव 7 साल पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में एक साथ प्रयागराज आए थे और यहां रोड शो किया था। वहीं इस बार दोनों नेताओं की जोड़ी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडी गठबंधन के कैंडिडेट्स के समर्थन में पहुंच रही है। 

सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए सीट बटवारे के तहत इलाहाबाद सीट कांग्रेस की तो फूलपुर की सीट सपा को मिली है। इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह (Congress candidate Ujjwal Raman Singh) और फूलपुर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य (SP candidate Amarnath Maurya) चुनावी मैदान में हैं। आज इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में दोनों नेता इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्रों में अलग- अलग दो जनसभाएं करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।

राहुल और अखिलेश का कार्यक्रम तय

राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों प्रयागराज में एक साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यहां इंडी गठबंधन की पहली संयुक्त रैली पड़िला क्षेत्र में होगी जो फूलपुर संसदीय क्षेत्र में है। यहां दोनों नेता सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता करछना के मुंगारी में जाएंगे और इलाहाबाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उज्जवल रमण सिंह के समर्थन में संयुक्त जनसभा करेंगे।

शाम को वापस हो जाएंगे दोनों नेता

कांग्रेस जिला कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद (Haseeb Ahmed) ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली से और अखिलेश यादव लखनऊ से आएंगे। ये दोनों नेता दोपहर करीब 12:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोनों नेता पड़िला पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता पत्रकारों से बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद वे करछना के मुंगारी गांव जाएंगे। दोनों नेता मुंगारी में जनसभा और पत्रकार से वार्ता करेंगे। इसके बाद आज शाम को ही दोनों नेता यहां से रवाना हो जाएंगे।