Sonia Gandhi: दिल्ली के मतदाताओं से सोनिया गांधी की भावुक अपील, मतदान से पहले जारी किया संदेश

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इन सीटों पर 25 मई को मतदान होने वाला है। इन सीटों में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भी शामिल है।

Sonia Gandhi: दिल्ली के मतदाताओं से सोनिया गांधी की भावुक अपील, मतदान से पहले जारी किया संदेश

Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इन सीटों पर 25 मई को मतदान होने वाला है। इन सीटों में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भी शामिल है। वहीं, आज छठे चरण के लिए आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

सोनिया गांधी ने मतदाताओं से की खास अपील 

छठे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Former Congress President Sonia Gandhi) ने मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

आपका हर एक वोट भारत का भविष्य तय करेगा- सोनिया

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आगे कहा कि, आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस (Congress) और इंडिया गठबंधन (India alliance) के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाएं। बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।