Jawaharlal Nehru : प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं  जयंती पर धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को  श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन में पुष्पांजलि अर्पित की।

Jawaharlal Nehru : प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Jawaharlal Nehru: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं  जयंती पर धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को  श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन में पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पूर्व पीएम के योगदानों को याद किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।''

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी प्रगतिशील विचारधारा ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के देश के लोगों को एक साथ रहने और हमेशा देश को पहले रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।'