UP News: लोकसभा चुनाव में सीटों पर नही बनी सहमति, टूट गया I.N.D.I.A गठबंधन

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी इंडिया गठबंधन टूट गया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों पर बात नहीं बन पाने के कारण गणबंधन टूट गया है।

UP News: लोकसभा चुनाव में सीटों पर नही बनी सहमति, टूट गया I.N.D.I.A गठबंधन

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी इंडिया गठबंधन टूट गया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस (congress)और समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के बीच सीटों पर बात नहीं बन पाने के कारण गणबंधन टूट गया है। वहीं अब सपा गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों की माने तो अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

सीट- शेयरिंग को लेकर चल रही थी अनबन

बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। वहीं इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच अनबन के साथ बयानबाजी शुरू हो गई थी। जिसके बाद सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें--https://dailyline.in/Swami-Prasada-Maurya-Resigned:-Big-blow-to-Samajwadi-Party-Swami-Prasad-Maurya-resigns-from-the-post-of-MLC

20 से कम सीटों पर मानने को तैयार नही थी कांग्रेस

जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 17 सीटें देने को कह रही थी वहीं कांग्रेस 20 से कम सीटों पर किसी भी हाल में बात करने के लिए तैयारी नहीं थी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सपा को एक लिस्ट भी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से कांग्रेस को दिए गए ऑफर में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, अमरोहा, बागपत, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, झांसी, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर, कैसरगंज और महाराजगंज सीट शामिल थी। वहीं इनमें  कुछ ऐसी सीटें भी थी जिसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद जारी था।