Power Yoga : लड़कियों के लिए बेहद फायदेमंद है पावर योग, जाने क्या है इसके फायदे

फिटनेस और स्ट्रेसफ्री लाइफ हर किसी की चाहत होती है। अपनी लाइफस्टाइल में हर कोई ऐक्सरसाइज को शामिल करता है। और सभी को आजकल स्लिम फिगर चाहिए, जिसमें खासकर लड़कियां आती है।

Power Yoga  : लड़कियों के लिए बेहद फायदेमंद है पावर योग, जाने क्या है इसके फायदे

Power Yoga : फिटनेस और स्ट्रेसफ्री लाइफ हर किसी की चाहत होती है। अपनी लाइफस्टाइल में हर कोई ऐक्सरसाइज को शामिल करता है। और सभी को आजकल स्लिम फिगर चाहिए, जिसमें खासकर लड़कियां आती है। इसके लिए जिम में पसीना बहाना अब पुरानी बात हो चुकी है। इतना ही नहीं रोज-रोज जिम जाना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में आजकल पावर योग बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसके लिए न महंगे जिम जाने की जरूरत है और न ही सुबह पार्क के चक्कर लगाने की टेंशन। बजट में रह कर हेल्थ बनाने के लिए लोग तेजी से इसकी ओर अटरैक्ट हो रहे हैं।

क्या है पावर योग

सूर्य नमस्कार और कुछ योगासनों को मिलाकर 'पावर योग' बनता है। बता दें सुबह के समय इस योग को करने से सेहत को जबरदस्त फायेदे मिलते है। हफ्ते में 2 से 3 बार 45 मिनट तक इस योग को करने से बॉडी हमेशा लचीली और हेल्दी रहती है। वहीं पावर योग एथलेटिक्स का भी एक रूप है। क्योंकि इसको करने से बॉडी में लचीलापन रहता है। इसी खूबी की वजह से लड़कियां इसकी ओर ज्यादा अटरैक्ट हो रही हैं, इसमें वजन घटाने के साथ ही शरीर को ऐनरजी भी मिलती है। इससे आसानी से फैट कम हो जाता है और बॉडी को मनचाहा शेप भी मिल जाता है। 

पावर योग के क्या है फायदे

दूसरी ऐक्सरसाइज को करने में सांस पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन पावर योग में ऐक्शन पर ध्यान लगाया जाता है। पावर योग करते समय पसीना बहुत ही ज़्यादा आता है, जिससे टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपका वेट भी कम होता है। बता दें कि, इसे करने से आपकी कमजोर मसल्स मजबूत होती है। पावर योग करने से बॉडी का बल्ड सरकुलेशन बेहतर होता है। 

 बीमारी से मिलता है छुटकारा

पावर योगा कई बीमारियों से दूर रखता है। इस ऐक्सरसाइज को करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। जिसमें अर्थराइटिस, अस्थमा, डिप्रेशन, डायबिटीज जैसी बीमारियां है मौजूद। आपको बता दें कि, पावर योग से आपको दोनों मानसिक और शारीरिक रूप में फायदा मिलता है।