Parineeti Raghav wedding: ढोल नगाड़े के साथ निकली राघव चड्ढा की बारात, सात फेरे लेने में बचे हैं सिर्फ चंद घंटे

Parineeti Raghav wedding: कई महीनों से सुर्खियों में बने रहने के बाद आखिरकार आप सांसद राघव चड्ढा और एक्सट्रेस परिणीति चोपड़ा आज सात फेरे लेकर जिदंगी भर के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं।

Parineeti Raghav wedding: ढोल नगाड़े के साथ निकली राघव चड्ढा की बारात, सात फेरे लेने में बचे हैं सिर्फ चंद घंटे

Parineeti Raghav wedding: कई महीनों से सुर्खियों में बने रहने के बाद आखिरकार आप सांसद राघव चड्ढा और एक्सट्रेस परिणीति चोपड़ा आज सात फेरे लेकर जिदंगी भर के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। करीब दोस्तों और परिवार वालों के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की ये शाही शादी उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में होगी। परी-राघव की शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक दिग्गजों तक के शामिल हो रही हैं। लेकिन जिस मेहमान का लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार था खबर हैं कि वो परिणीति की शादी में शामिल नहीं होंगी। हम बात कर रहे हैं परिणिती की कजिन सिस्टर...प्रियंका चोपड़ा की.... जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये परिणीतिऔर राघव को शुभकामनाएं दी थी...जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि देसी गर्ल प्रियंका इस शादी में शामिल नहीं होंगी।      

जानकारी के मुताबिक परी-राघव की शादी को बिल्कुल सिक्रेट रखने के लिए  होटल में कड़ी सुरक्षा का इतंजाम किया गया है, साथ ही तस्वीर न लेने के लिए मेहमानों के मोबाइल फोन पर स्टीकर लगाए जा चुके हैं। ऐसे में दोनों के फैन्स उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दूर से क्लिक की गई तस्वीरों राघव चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें वह सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

उदयपुर पहुंचे हरभजन सिंह-गीता बसरा 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए हरभजन सिंह भी पत्नी गीता बसरा के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भज्जी कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, गीता बसरा लाल कलर के अटायर में बेहद हसीन लगीं। 

ढोल-नगाड़े के साथ निकली राघव की बरात

राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया बनाने निकल चुके हैं। ढोल-नगाड़े के बीच नाव पर बरात निकली है। वहीं, परिणीति सज-धजकर राघव के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी हैं।

 

उदयपुर में लगे रागनीति के होर्डिंग्स

पूरे उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की होर्डिग्स लगी हुई है जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर कपल की फोटो लगी हुई है। 

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी 

शादी की रस्मों के दौरान परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई तो वहीं राघव चड्ढा के सिर पर सेहरा सज रहा था।  

सानिया मिर्जा भी पहुंची उदयपुर 

परिणीति-राघव की शादी में शिरकत करने के लिए सानिया मिर्जा पाकिस्तान से भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। गुलाबी रंग के अटायर में गॉगल्स लगाए सानिया हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं।

मनीष मल्होत्रा हुए उदयपुर रवाना

बॉलीवुड की अन्य हसीनाओं की तरह परिणीति चोपड़ा ने भी मनीष मल्होत्रा के जरिए डिजाइन किया गया वेडिंग जोड़ा चुना है। इसी कड़ी में डिजाइनर ने परिणीति-राघव की शादी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई से उदयपुर की उड़ान भरी है। 
 

संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी शनिवार देर रात पूरी हुई। फैंस, जोड़े के वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए बेताब हैं। इसी कड़ी में संगीत फंक्शन से रागनीति की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें परी जहां सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। तो वहीं, ऑल ब्लैक अटायर में राघव चड्ढा का अंदाज भी देखते ही बन रहा है।

90 की थीम पर पूरी हुई संगीत सेरेमनी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी 23 सितंबर को पूरी हुई। इस संगीत फंक्शन में मशहूर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा। तो वहीं 90 के दशक की थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन के घरवाले भी दिल खोलकर झूमे।  राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल खोलकर थिरकते नजर आए,  साथ ही मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज को अपने सुरों से समा बांधते देखा गया।