Nitish Kumar: नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी का विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा के नेतृत्व में बिहार भवन के पास विरोध प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के बयान की तीखी आलोचना की। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को निंदनीय बताया।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी का विरोध-प्रदर्शन

Nitish Kumar: दिल्ली में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा के नेतृत्व में बिहार भवन के पास विरोध प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के बयान की तीखी आलोचना की। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को निंदनीय बताया।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में दिए बयान पर मांगी माफी, कहा मैं खुद पर करता हूं शर्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान सभा में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली बिहार भवन के पास विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। राज्य के नागरिकों की आस्था और आकांक्षा यहां से जुड़ी होती है। नारी को देवी स्वरूप में पूजने वाले भारत देश के बिहार राज्य की विधानसभा में कल जो हुआ, वह इससे पहले देश की किसी विधानसभा में नहीं हुआ।

‘नीतीश का बयान बर्दाश्त नहीं’

सचदेवा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले नीतीश कुमार पर इंडी गठबंधन का असर होने लगा है, लेकिन देश की महिला शक्ति नीतीश कुमार के बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी और दिल्ली के प्रदर्शन से महिलाओं की जो आवाज निकलेगी वह नीतीश कुमार की गद्दी छीन कर ही मानेगी। 

‘देश की हर बेटी और बहन का अपमान’

सचदेवा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने देश की महिला, बच्ची और नारी जाति के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर संपूर्ण लोकतंत्र को लज्जित किया है। उनके भाषण का एक-एक शब्द संपूर्ण महिला समाज के लिए अपमान है और विधानसभा पटल पर जिस तरह उन्होंने अपनी छोटी सोच को रखा है वह बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि, यह भारत देश की हर बेटी और बहन का अपमान है।