Haryana Assembly Elections: भाजपा के 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों का कटेगा टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजधानी दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई। बीजेपी के केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगी। जानकारी के अनुसार 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

Haryana Assembly Elections: भाजपा के 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों का कटेगा टिकट

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजधानी दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई। बीजेपी के केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगी। इस लिस्ट में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha elections) हार चुके अरविंद शर्मा को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं खबरें है कि करनाल से अरविंद शर्मा(Arvind Sharma from Karnal) चुनाव लड़ सकते हैं। राव इंद्रजीत की बेटी अटेली से चुनाव लड़ सकती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Chief Minister Naib Singh Saini) लाडवा से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों का टिकट कट सकता है। वहीं इससे पहले सुबह 11 से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा(National President JP Nadda) के आवास पर हरियाणा कोर कमेटी का मंथन चला। 

भाजपा इस बार तीन मानकों पर देगी टिकट 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार टिकट तीन मानकों पर दे रही है। पहला- जीत, दूसरा लोकप्रियता और तीसरा जातिगत समीकरण। इन मानकों पर जो भी खरा उतरेगा, पार्टी उसे टिकट देने में परहेज नहीं करेगी। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य का टिकट तय माना जा रहा है। हालांकि कृष्णपाल गुर्जर ने भी बेटे के लिए टिकट की मांग की है जिस पर अभी विचार चल रहा है। 

5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू 

हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी हैं। इस बीच 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 12 सितंबर को नाम दाखिल करने की अंतिम तारीख है। नामांकन-पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। 16 सितंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है।

हरियाणा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अकेले लड़ेंगी चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 2 गठबंधन हुए हैं। पहला गठबंधन इनेलो और बसपा के बीच हुआ। जिसमें इनेलो(INLD) 53 और बसपा(BSP) 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरा गठबंधन JJP और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (v) के बीच हुआ है। इसमें JJP 70 और ASP 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस(Congress) और भाजपा(BJP) अकेले ही सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।