NEET UG exam: नीट मामले में कांग्रेस ने लखनऊ में किया जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय

यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार 21 जून को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हुई। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया है।

NEET UG exam: नीट मामले में कांग्रेस ने लखनऊ में किया जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय

Lucknow News: यूजीसी-नेट (UGC-NET) और नीट यूजी परीक्षा (NEET UG exam) में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार 21 जून को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया। इस मौके कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (State President Ajay Rai) को हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प

कांग्रेस के प्रदेश मुखिया अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। हम उनके अधिकारों की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे। उन्हें न्याय दिलाएंगे।

बीजपी शासित राज्यों में हुई गड़बड़ी

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। आए दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा की जहां सरकारे हैं वहां पर घटनाएं हो रही हैं।

कांग्रेसे ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। नीट की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आता है, फिर नेट की परीक्षा रद्द हो जाती है। यह सरकार नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा था निशाना

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को यूजीसी (UGC), नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने इसे लेकर केंद्र सरकार (Central government) को कटघरे में खड़ा किया था। राहुल ने कहा था कि सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा।