Monsoon News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, यूपी के 350 गांव बाढ़ में डूबे

देश भर में बादल कहर बन कर बरस रहे है। कई राज्यों में स्थिति गंभीर है। इस बीच यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखीमपुर खीरी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी भर गया है।

Monsoon News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, यूपी के 350 गांव बाढ़ में डूबे

Monsoon News: देश भर में बादल कहर बन कर बरस रहे है। कई राज्यों में स्थिति गंभीर है। इस बीच यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी भर गया है। वहीं, ललितपुर (Lalitpur) के कुछ इलाकों में पानी भर गया है। शनिवार 27 जुलाई को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड (Uttarakhand) में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 

लैंडस्लाइड के मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत 

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश के बीच पहाड़ों से पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड की कई खबरे सामने आई हैं। सोनप्रयाग (Sonprayag) में पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे। इस हादसे में कई पर्यटक बाल-बाल बचे। वहीं राज्य के बागेश्वर (Bageshwar) में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें एक कार बुरी तरह से फंस गई। क्रेन की सहायता से कार का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में मंदाकिनी नदी के किनारे बने घरों के नीचे की मिट्‌टी सरक रही है, इस दौरान इलाके की कई क्षतिग्रस्त हो गई। टिहरी-गढ़वाल (Tehri-Garhwal) में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। जिसके मलबे में दबकर मां और बेटी की मौत हो गई। 

पुणे में अब तक छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है। इस बीच छोटी-बड़ी गाड़ियां पानी में बहती नजर आ रही हैं। इस बीच 26 साल के एक शख्स का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को भारी बारिश के चलते वो पानी के तेज बहाव में बह गया था। इसके साथ ही पुणे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवी मुंबई में शनिवार 27 जुलाई को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। 

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग (weather department) ने आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी राज्य शामिल हैं।