Lucknow Metro Timings : मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, लखनऊ मेट्रो का बढ़ा समय

यूपी की राजधानी लखनऊ में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा कद उठाते हुए अपनी सेवाओं में समय का विस्तार करके लखनऊ मेट्रो का समय आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया है।

Lucknow Metro Timings : मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, लखनऊ मेट्रो का बढ़ा समय

Lucknow Metro Timings : यूपी की राजधानी लखनऊ में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation) ने बड़ा कद उठाते हुए अपनी सेवाओं में समय का विस्तार करके लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) का समय आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया है। इससे रोजाना मेट्रो से यात्रा कर रहे 80 हजार यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बतादें कि अभी एयरपोर्ट (Lucknow Airport) से लेकर मुंशी पुलिया (Munshi Pulia Metro Station) तक 21 स्टेशन पर मेट्रो का संचालन किया जाता है।

सुबह 6 बजे से रात 10.30 चलेगी मेट्रो

15 जुलाई से लखनऊ मेट्रो सुबह अपने निर्धारित समय 6 बजे से शुरू होकर रात 10.30 बजे तक चलेगी। इससे पहले तक मेट्रो 10 बजे तक चलती थी। इस समय के बढ़ने के बाद लखनऊ मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपने दोनों टर्मिनल स्टेशन  मुंशी पुलिया और CCS एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से रात 10.30 बजे निकलकर अपने गंतव्य स्टेशन जाएगी।

 5 साल में तेजी से विकसित हुआ लखनऊ

UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ पिछले 5 साल में तेजी से विकसित हुआ है। शहर की तेज विकास गति में शहर की सबसे तेज परिवहन सेवा इस रफ्तार को गई गुना बढ़ा सकती है।

ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को मिली मंजूरी

बतादें कि लखनऊ मेट्रो का विस्तार होने जा रहा है। मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (East West Corridor of Lucknow Metro) के डीपीआर की मंजूरी मिलने से पहले NGP की मंजूरी मिल गई है। इस चरण में चारबाग से लेकर वसंतकुंज तक कुल 12 मेट्रो स्टेशन होंगे।  जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। चारबाग, गौतमबुद्ध रोड, अमीनाबाद, पाण्डेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक भूमिगत स्टेशन होंगे। जबकि ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराज गंज, मूसाबाग और वसंतकुंज एलिवेटेड स्टेशन शामिल है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।