Lal Krishna Advani : लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित, PM ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

Lal Krishna Advani : लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित, PM ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Lal Krishna Advani : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है।

पीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने आगे लिखा कि मैंने उनसे बात कर उन्हें इसके लिए बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।