Haryana New CM: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, 5 बजे लेंगे शपथ

हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मनोहर लाल खट्टर के बाद अब नायब सिंह सैनी नए मुख्यमंत्री होंगे।

Haryana New CM: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, 5 बजे लेंगे शपथ

Haryana New CM: मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini will be the new CM of Haryana)  होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है।

नायब सिंह सैनी के नाम पर लगी मुहर

भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उनकी भाजपा नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।