Unfit Indians: आधे भारतीय नहीं है फिट, किसी को डिप्रेशन तो कोई बीपी से है परेशान

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते हम लगातार बीमार होते जा रहे हैं। हाल ही में फिटनेस टेक कंपनी गोकी इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 में 45 प्रतिशत भारतीय फिट नहीं हैं। वे या तो बीमार हैं या फिर बीमार होने की कगार पर आ गए हैं।

Unfit Indians: आधे भारतीय नहीं है फिट, किसी को डिप्रेशन तो कोई बीपी से है परेशान

Unfit Indians:गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते हम लगातार बीमार होते जा रहे हैं। हाल ही में फिटनेस टेक कंपनी गोकी इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 में 45 प्रतिशत भारतीय फिट नहीं हैं। वे या तो बीमार हैं या फिर बीमार होने की कगार पर आ गए हैं। आज मतलब की खबर में हम आपको इस रिपोर्ट से जुड़ी कुछ जानकारी देंगे साथ ही बताएंगे कि कैसे हम इन समस्याओं को टैकल कर सकते हैं-

भारत में बढ़ रही है बीपी के मरीजों की संख्या

भारत में 23 प्रतिशत यानी हर पांचवा भारतीय बीपी का मरीज़ है। और ये दावा गोकी इंडिया की ही रिपोर्ट में किया गया है। साथ ही इस रिपोर्ट में एक दावा और भी किया गया है कि महिलाएं मर्दों की तुलना में ज्यादा अनफिट हैं। हालांकि हम यहां ऐसा भी नहीं कह रहे कि पुरुषों की सेहत एकदम सही है। भारत में 40 प्रतिशत पुरुष भी फिटनेस की लाइन को टच नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं की बात करें तो भारत में 59 प्रतिशत महिलाओं पूरी तरह से अनफिट हैं। इनमें से 16 प्रतिशत तो मोटापे का ही शिकार हैं। इसका मतलब हर छठी महिला को भारत में ओबेसिटी  है।

लेकिन जो सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात सामने आई है वो ये कि देश में महिलाओं की मेंटल हेल्थ काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। भारत में साल 2021 में 25 प्रतिशत महिलाओं की मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं थी जो मात्र 2 साल में बढ़कर  35 प्रतिशत हो गया। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में एक दावा और भी किया गया है हर चौथा भारतीय अपने काम को लेकर किसी न किसी वजह से डिप्रेशन में है। यानी उसकी मेंटल हेल्थ बिलुकल भी ठीक नहीं है। गोकी इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव विशाल गोंडाल ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का स्वास्थय ज्यादा खराब है खासतौर पर उनकी मेंटल हेल्थ और तो और इलाज भी उन्हें सही से नहीं मिल पा रहा। ऐसे में ये आंकड़े अपने आप में ही डराने वाले हैं। इन बातों को पर गौर करते हुए देखा जाए तो ये भी जान लेना जरूरी है कि इसका निवारण क्या होगा ऐसा क्या किया जाए कि इस तरह की प्रॉबलम्स हो ही ना-

इन चीजों का रखें ध्यान

सबसे पहली चीज़ तो संतुलित आहार लेना जरूरी है- फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और से भरपूर संतुलित आहार का सेवन आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है। इसीलिए आपको जरूरी विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने का लक्ष्य रखें। 

और नियमित व्यायाम एक कॉन्सटेंट वेट बनाए रखने के लिए रेग्यूलर एक्सरसाइज़ करना बहुत जरूरी है। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने और हृदय रोग, मधुमेह और कुछ कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए  शारीरिक गतिविधि जरूरी है। हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने का लक्ष्य रखें।

एक बात का और भी ध्यान दें कि नींद लेना जरूरी है तो क्योंकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अपने शरीर को आराम, मरम्मत और रिचार्ज करने की अनुमति देने के लिए हर रात 7 से 9 घंटे की नींद का लक्ष्य रखें। अपने रूम में सोते वक्त अंधेरा, शांती और एक स्टेबल वातावरण बनाकर रखें। 

आखिरी चीज़ ये है कि अपना रेग्यूलर हेल्थ टेस्ट कराएं, टेस्ट कराना बहुत जरूरी है। इससे आपको भी पता चलता रहेगा कि आपका हेल्थ स्टेटस क्या है।