IPL 2024: रोहित के साथ हार्दिक का यह बर्ताव देख बौखलाए फैंस !

हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने है है तब से वो आलोचकों के निशाने पर है। और हो भी क्यों ना उनकी कप्तानी में ना मुंबई ठीक से परफॉर्म कर रही है और ना ही हार्दिक टीम हित में ठीक से फैसले ही ले पा रहे है। रोहित शर्मा जिन्होंने 5 बार एमआई को चैंपियन बनाया, जिनके ग्राउंड पर होने मात्र से विपक्षी टीम में दहशत का माहौल बना रहता है उनके साथ भी हार्दिक के व्यवहार ठीक नही है

IPL 2024: रोहित के साथ हार्दिक का यह बर्ताव देख बौखलाए फैंस !

IPL 2024: हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने है है तब से वो आलोचकों के निशाने पर है। और हो भी क्यों ना उनकी कप्तानी में ना मुंबई ठीक से परफॉर्म कर रही है और ना ही हार्दिक टीम हित में ठीक से फैसले ही ले पा रहे है। रोहित शर्मा जिन्होंने 5 बार एमआई को चैंपियन बनाया, जिनके ग्राउंड पर होने मात्र से विपक्षी टीम में दहशत का माहौल बना रहता है उनके साथ भी हार्दिक के व्यवहार ठीक नही है। एक सीजन पहले तक जिन रोहित शर्मा का मैदान पर राज होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस सीजन रोहित को टीम इंडिया में अपने जूनियर यानी हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां कप्तानी गई तो फॉर्म भी खराब हो गई। और जब तस्वीर बदली, तो वह तस्वीर सामने आई, जिससे रोहित के चाहने वालों का दिल बहुत ज्यादा दुखा। अब सबका सवाल यही है कि आखिर हार्दिक पांड्या करना क्या चाहते हैं और वो रोहित शर्मा के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। साथ ही सवाल ये भी है कि आखिर मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट उन्हे ऐसा करने ही क्यों दे रहा है? 

हार्दिक ने रोहित को में टीम से किया बाहर

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में रोहित शर्मा मुख्य प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। और हार्दिक के इस फैसले पर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि रोहित बतौर इंपैक्ट प्लेयर जरूर टीम की तरफ से बैटिंग करने उतरे। एक तो रोहित सीनियर प्लेयर है इसके साथ ही वो लगते टीम इंडिया के कप्तानी भी कर रहे है। ऐसे में मैदान पर उनका रहना ही मुंबई को टीम के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आईपीएल के वर्तमान सीजन में ऐसा कहीं बार देखा गया है कि जब हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान अंडर प्रेशर होते हैं। तो फिर रोहित शर्मा खुद आगे आते हैं और अपने अनुभव का परिचय देते हुए चीजों को संभालते हैं। वह अपनी कप्तानी का अनुभव हार्दिक के साथ शेयर करते हैं, जिससे पंड्या को काफी फायदा भी होता है। लेकिन इस मैच में हरदिन ने रोहित को ही बाहर कर दिया। जिससे हर कोई सन्न रह गया और सबके मन में एक ही सवाल रहा कि आखिर हार्दिक ऐसा क्यों कर रहे है। 

फैंस को नागवार गुजरा मैनेजमेंट का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में एमआई प्रबंधन ने रोहित को सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी, तो यह भारतीय कप्तान और क्रिकेट को चाहने वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। और इस फैसले पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोग रोहित के साथ इस बर्ताव के लिए एमआई और हार्दिक को जानकर ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर लोगो ने पोस्ट करते समय अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए  इमोजी का सहारा लिया तो कुछ फैंस ने शब्दो के जरिए अपनी भड़ास निकाली।सबसे दिलचस्प बात ये है कि जिस नियम के तहत रोहित बाहर हुए उस रूल पर अभी कुछ दिन पहले ही रोहित ने सवाल खड़े किए थे। दरअसल कुछ दिन पहले ही रोहित ने इंपैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब उसी नियम ने उन्हें अपना शिकार बना गया।