Poet Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, लखनऊ में ली आखिरी सांस

शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Poet Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, लखनऊ में ली आखिरी सांस

Poet Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस (Poet Munawwar Rana died) ली।

जय गांधी पीजीआई में हुई मौत

मुनव्वर राणा को उनकी बीमारी के चलते कुछ दिनों पहले लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनकी बेटी सुमैया ने उनकी मौत की पुष्टी की।

किडनी की समस्या से थे परेशान

बीमारी के चलते उनका कई सालों से डायलिसिस हो रहा था। किडनी की समस्या के चलते दिल्ली में भी उनका इलाज चल रहा था। साल 2017 में भी सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। लंग्स और गले में भी इन्फेक्‍शन था। इसके बाद इन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया था। उनके दोनों घुटने का भी

गॉल ब्लेडर में इन्फेक्शन की वजह से मई 2023 में उनका ऑपरेशन किया गया था। उसके बाद वह काफी समय वेंटिलेटर पर रहे।

2014 में मिली था साहित्य अकादमी पुरस्कार

साल 2015 में असहिष्णुता बढ़ने के नाम पर साहित्य अकादमी पुरस्कार वापस कर दिया था। वहीं, किसानों के आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा था कि संसद भवन को गिराकर वहां खेत बना देना चाहिए।