Rahul Gandhi On Neet Paper Leak: नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं

देशभर में पेपर लीक और रद्द होने का दौर जारी है।19 जून को केंद्र सरकार ने एक और एग्जाम को रद्द किया है। सरकार ने 18 जून यानी मंगलवार को हुई UGC-NET की परीक्षा को अगले ही दिन 19 जून को रद्द कर दी। वहीं इस मामालें पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

Rahul Gandhi On Neet Paper Leak:  नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं

Rahul Gandhi On Neet Paper Leak: देशभर में पेपर लीक और रद्द होने का दौर जारी है।19 जून को केंद्र सरकार ने एक और एग्जाम को रद्द किया है। सरकार ने 18 जून यानी मंगलवार को हुई UGC-NET की परीक्षा को अगले ही दिन 19 जून को रद्द कर दी। वहीं इस मामालें पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं।राहुल ने कहा कि वो इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।राहुल गांधी ने कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था। इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था। हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं। हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स को नुकसान हो रहा है। यह छात्रों का फ्यूचर है। आपके फ्यूचर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

रोजगार को लेकर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इसके आगे कहा कि शिक्षा के संगठन को एक संगठन ने कब्जा कर रखा है। हर पोस्ट पर इसी संगठन का कब्जा है। इसे बदलना होगा। चुनावी घोषणा पत्र में साफ कहा है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के नियमों को आकलन करना होगा। विपक्ष दवाब डाल कर ये दो काम सरकार से करवाने की कोशिश करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं। पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये थे। अब परीक्षा में धांधली हो रही है। युवाओं के पास जाने के कोई रास्ते नहीं बचे हैं। सभी रास्ते बंद कर दिये गये है। 

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने तीसरी बार देश की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, खबरें थी कि पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को सिर्फ एक फोन करके रुकवा दिया था। वहीं, गाजा और इजराइल की लड़ाई भी उन्होंने एक फोन से रुकवा दी थी। लेकिन नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं, या रोकना नहीं चाह रहे हैं।