EC Arun Goyal : चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले इस्तीफा दे दिया

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले, शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

EC Arun Goyal : चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले इस्तीफा दे दिया

EC Arun Goyal : चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले, शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार किया

शनिवार को जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया है, "मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 11 के खंड (1) के अनुसरण में राष्ट्रपति मुर्मू चुनाव आयुक्त श्री अरुण गोयल द्वारा दिए गए इस्तीफे को स्वीकार करते हुए प्रसन्न हैं, जो 9 मार्च, 2024 से प्रभावी है।“

1985 बैच के पंजाब कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं

सूत्रों के मुताबिक, गोयल अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते थे, क्योंकि मौजूदा सीईसी राजीव कुमार फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। गोयल ने 21 नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त का पद संभाला था। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह का पता नहीं लगा है। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।