Deoria Lok Sabha Election 2024 : अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।

Deoria Lok Sabha Election 2024 : अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

Deoria Lok Sabha Election 2024 : देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष (UP Congress President Ajay Rai) अजय राय ने किया।अखिलेश प्रताप सिंह के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत तय

रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024) से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने के ऐलान पर अजय राय ने कहा कि रायबरेली उनकी अपनी सीट है। वहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

पूरे गुजरात के लोग बने ठेकेदार 

उन्होंने आगे कहा कि देश में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर विकास को गति प्रदान की जाएगी। पूरे देश में गुजरात के लोग आज ठेकेदार बन बैठे हैं। अब समय आ गया है कि जनता दस साल से बोले जा रहे झूठ का बदला ले।

ये भी पढ़ें..

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका गांधी रहीं मौजूद

Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद