Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका गांधी रहीं मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रायबरेली से नामांकन कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका गांधी रहीं मौजूद

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने आज रायबरेली (Rae Bareli) से नामांकन कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) समेत कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे। वहीं, किशोरी लाल शर्मा ने  अमेठी से नॉमिनेशन किया।

कांग्रेस ने आज ही किया था अपने कैंडिडेट्स का ऐलान 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है। पिछले कई दिनों से यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर सस्पेंस बना हुआ था। जिसपर पार्टी ने आज ही अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस ने आज नॉमिनेशन के आखिरी दिन रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल के नाम का ऐलान किया। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।

सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं- प्रियंका

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से रायबरेली पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और उनके राबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। नामांकन से पहले राहुल गांधी ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हम रायबरेली और अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। अब मौका आ गया है। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप ही हमें जिताएंगे।

ये भी पढ़ें..

Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद