Badaun News: नाश्ता न मिलने की शिकायत करना नवनियुक्त लेखपाल को पड़ा मंहगा, डीएम ने जारी किया बर्खास्तगी का नोटिस

कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी सभागार में नव नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर देने का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक और डीएम मनोज कुमार मौजूद थे।

Badaun News: नाश्ता न मिलने की शिकायत करना नवनियुक्त लेखपाल को पड़ा मंहगा, डीएम ने जारी किया बर्खास्तगी का नोटिस

Badaun News: बदायूं में नवनियुक्त लेखपाल (newly appointed accountant) को नाश्ता ना मिलने की शिकायत करना बड़ा मंहगा पड़ गया। लेखपाल को ज्वाइनिंग लेटर मिलने के 5 घंटे बाद ही जिलाधिकारी ने उन्हें बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर दिया।   

दरअसल, बुधवार 9 जुलाई को जिले में कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी सभागार (Atal Bihari Auditorium) में नव नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर देने का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा (Union Minister BL Verma), सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक और डीएम मनोज कुमार (DM Manoj Kumar) मौजूद थे। इनके लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नवनियुक्त लेखपालों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस पर एक नवनियुक्त लेखपाल ने वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री और डीएम से नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत कर दी। उसने कहा कि आप लोग नाश्ता कर रहे हैं और हमारे लिए (लेखपालों) कुछ नहीं मंगाया गया है। ये पक्षपात है। वहीं नवनियुक्त लेखपाल के इस व्यवहार से डीएम मनोज कुमार लेखपाल नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगते हुए उसे सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया।

नवनियुक्त लेखपाल ने नाश्ता न मिलने पर की शिकायत

बता दें कि नाश्ता ना मिलने की शिकायत करने वाले नवनियुक्त लेखपाल का नाम महेंद्र है। बुधवार 9 जुलाई को जिले में कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी सभागार में महेंद्र समेत 110 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। महेंद्र को रियोनइया क्षेत्र में तैनाती दी गई है। ज्वाइनिंग लेटर बांटने के बाद सभागार में मौजूद डीएम, केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान महेंद्र ने उनके पास जाकर कहा आप लोग कहते हैं कि निष्पक्ष होकर काम करना है, लेकिन मैं निष्पक्ष होकर काम क्यों करूं। आप लोग यहां नाश्ता कर रहे हैं और हम ऐसे ही बैठे हैं। क्या ये पक्षपात नहीं है? 

डीएक के मना करने पर भी वहीं खड़ा रहा लेखपाल

इस पर डीएम भड़क गए। उन्होंने महेंद्र से कहा कि अनुशासन में रहिए और अपनी जगह जाकर बैठ जाइए। आपका नाश्ता आपकी टेबल तक पहुंच रहा है, इसके बाद भी लेखपाल वहीं खड़ा रहा। इसके कुछ मिनट बाद ही अधिकारी वहां से उठ गए। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा कुछ देर तक डीएम के चैंबर में बैठे रहे।

दो दिन में मांगा जवाब

केंद्रीय मंत्री वहां से जाने के बाद डीएम ने सदर एसडीएम एसपी वर्मा को लेखपाल महेंद्र से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब न प्राप्त होने पर बर्खास्त करने के निर्देश दिए। शाम 5 बजे एसडीएम ने लेखपाल को नोटिस जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एसडीएम ने लेखपाल से अनुशासनहीनता पर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 2 दिन में लिखित स्पष्टीकरण न प्राप्त होने पर यह समझा जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद आपकी सेवा समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।