CM Pushkar Singh Dhami in Ayodhya : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट के साथ जाएंगे अयोध्या

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

CM Pushkar Singh Dhami in Ayodhya : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट के साथ जाएंगे अयोध्या

CM Pushkar Singh Dhami in Ayodhya : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले 2 फरवरी को अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन, भारी भीड़ के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख का हुआ ऐलान

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि बद्रीनाथ के कपाट खोले जाने की तारीख का ऐलान हो चुका है। 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे धाम के कपाट खुलेंगे। ऐसे में चारों धामों में व्यवस्थाओं को लेकर इस बार सरकार कई पहलुओं पर काम कर रही है। चारों धामों में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी।

गोवा के सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के किए दर्शन

वहीं आज सीएम प्रमोद सावंत की अगुवाई में गोवा सरकार की कैबिनेट ने रामलला का दर्शन किए। इस दल में कुल 51 सदस्य शामिल थे। मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विधायक भी मौजूद रहे। सीएम प्रमोद सावंत ने दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में वे दो बार कार सेवा कर चुके हैं। आज अयोध्या आया, यह मेरा सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरे गोवा के गांव अयोध्या बन चुके थे। पूरा प्रदेश राममय था।

ये भी पढ़ें-Goa CM : गोवा सीएम अपनी कैबिनेट के साथ आज रामलला का करेंगे दर्शन

यूपी के विधायकों ने किए थे दर्शन

इससे पहले 11 फरवरी को यूपी विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद सीएम योगी सभी मंत्री और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने आए थे। यही नहीं अरुणाचल सरकार का दल भी रामलला का दर्शन करने आ चुका है।

सीएम केजरीवाल भी पंहुचे थे रामलला के दर पर

इससे पहले द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने अपने पर‍ि‍वार के साथ अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के दर्शन क‍िए थे। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और उनकी धर्मपत्‍नी भी अयोध्‍या दर्शन को पहुंची थी।