Bihar Political Crisis: बिहार में बढ़ रहा सियासी पारा, अगर नीतीश मारेंगे पलटी तो लालू खोलेंगे पत्ते

बिहार में सियासी घटनाक्रम के बीच तेजस्वी यादव ने ये ऐलान किया है कि हम आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और न ही इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी होने देंगे।  

Bihar Political Crisis: बिहार में बढ़ रहा सियासी पारा, अगर नीतीश मारेंगे पलटी तो लालू खोलेंगे पत्ते

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। जिसके चलते खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश आज इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद कल उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी बीच जेडीयू और राजद के बीच की दूरियों अब साफ नजर आने लगी है। दरअसल आज सीएम नीतीश कुमार बिहार में अग्निशमन विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में राजद के मंत्री को भी शामिल होना था। हालांकि इस दौरान राजद के मंत्री शहनवाज़ वहां नहीं पहुंचे। इन्हीं सियासी घटनाक्रम के बीच तेजस्वी यादव ने ये ऐलान किया है कि हम आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और न ही इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी होने देंगे।  

मृत्युंजय तिवारी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में सबकुछ ठीक है। हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है और करती रहेगी। हालांकि कल क्या होगा, ये तो फिलहाल किसी को पता नहीं हैं। कल ही मालूम चलेगा की क्या होने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल में हमारे नेता ने जो संघर्ष किया है, वो सब जानते हैं। लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव तो संघर्षों का नाम ही हैं। हमारे नेता जनता से किए कमिटमेंट पर कायम हैं।

ये भी पढ़ें-Bihar Political Crisis: राजभवन पंहुचे नीतीश कुमार, तेजस्वी ने टी पार्टी से बनाई दूरी

लालू यादव का बड़ा दावा

इसी बीच लालू यादव ने कहा कि बिहार में हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। और अगर नीतीश गठबंधन तोड़ते हैं तो हम अपने पत्ते खेलेंगे।

भाजपा का नहीं कोई रोल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है। उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है, लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।'