Benefits of Jaggery : सर्दियों में इस तरह खायें गुड़ नही होगी कोई बीमारी

गुड़ की तासीर गर्म होती है, ठंड के मौसम में गुड़ को खाना खाने के बाद खा सकते हैं। गुड़ को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। असल में गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं

Benefits of Jaggery : सर्दियों में  इस तरह खायें गुड़ नही होगी कोई बीमारी

Benefits of Jaggery: गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ठंड के मौसम में गुड़ को आप सुबह या शाम खाना खाने के बाद खा सकते हैं। गुड़ को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। असल में गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। सर्दियों के मौसम में गुड़ को डाइट का हिस्सा बना के आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।

गुड़ को चीनी का एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। इसीलिए इसे सुपरफूड स्वीटनर (Superfood Sweetener) भी कहा जाता है। वैसे तो चीनी या गुड़ दोनों में ही समान मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, लेकिन गुड़ में शरीर के लिए कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसमें आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे एनीमिया की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। गुड़ का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। कई लोग खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

क्या-क्या है  गुड़ खाने के फायदे 

1 पाचन करता है मजबूत

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे पाचन को मजबूती मिलती है, क्योकि इसमें फुक्रोज होता है। जो पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में पाचन के एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे पेट फूलने जैसी परेशानी कम होती है।

2  शरीर को बनाता है एनर्जेटिक

गुड़ का सेवन करने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है। इससे शरीर को भरपूर रूप से एनर्जी मिलती है। गुड़ का सेवन करने से शरीर में लंबे समय तक हो रही थकान दूर होती है। सुबह-सुबह गुड़ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

3 इसमें होती है आयरन की प्रचूर मात्रा

गुड़ में आयरन, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को कम करने में प्रभावी होता है। खाली पेट नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

4 जोड़ों में दर्द से छुटकारा

सुबह गुड़ का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह गठिया में होने वाली अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी है। दरअसल, सुबह के समय गुड़ खाने से शारीरिक और हड्डियों की संचरना बेहतर होती है।  इसके सेवन से जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की परेशानी को कम करता है।

5 ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है 

गुड़ में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है। जो शरीर में एसिड को कम करने में प्रभावी होता है। साथ ही इससे रेड ब्लड सेल्स स्वस्थ रहते हैं। रोजाना सुबह के समय 1 टुकड़ा गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

6 पीरियड्स की परेशानी करे दूर

सुबह गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह शरीर के दर्द और ऐंठन को कम करने में प्रभावी है। साथ ही यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान सुबह के समय गुड़ का सेवन आपके लिए प्रभावी हो सकता है।

7 मुंहासों की समस्या में उपयोगी 

गुड़ ब्लड से हानिकारक टॉक्स‍िन्स को बाहर कर, स्किन को क्लीन करने में मदद कर सकता है। मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो गुड़ का सेवन करें,गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या में आराम मिल सकता है।