Jhanvi Kapoor Relationship: जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया शिखर संग रिलेश्नसिप, इवेंट में एक्ट्रेस पर टिकी सबकी नजर

बोनी कपूर और श्री देवी की लाडली जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर लंबे अरसे से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इसे कंफर्म कर दिया है।

Jhanvi Kapoor Relationship: जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया शिखर संग रिलेश्नसिप, इवेंट में एक्ट्रेस पर टिकी सबकी नजर

Janhvi Kapoor Relationship: बोनी कपूर औऱ श्री देवी की लाडली जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर लंबे अरसे से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इसे कंफर्म कर दिया है।

मैदान के प्रीमियर में एक्ट्रेस ने किया ऐसा कारनामा

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 9 अप्रैल, 2024 को अपकमिंग फिल्म 'मैदान' के प्रीमियर (Premiere of 'Maidan') में पहुंची थीं। 'मैदान' फिल्म उनके पिता बोनी कपूर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म है और इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। मैदान' के प्रीमियर में जाह्नवी कपूर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया। व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं एक्ट्रेस के पूरे लुक में सबसे ज्यादा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है एक्ट्रेस का नेकलेस...जिसपर उनके बॉयफ्रेंड का नाम लिखा हुआ है। 

शिखर के नाम का पहना नेकलेस

जाह्नवी ने इवेंट के दौरान गले में नेकलेस पहना था जिसमें 'शिकू' लिखा हुआ था। बता दें कि 'शिकू' जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का ही निकनेम है और इस बात का खुलासा खुद जाह्नवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में किया था। स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस को रेड कार्पेट पर अपने पिता और 'मैदान' के निर्माता बोनी कपूर, अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया। 'मैदान' एक जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे अमित रविंदरनाथ शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव हैं। फिल्म प्रतिष्ठित फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन और यात्रा के बारे में बात करती है।