BJP leader Moti Singh : पूर्व मंत्री मोती सिंह ने लगाया आरोप , कहा - ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा

शुक्रवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में कहा कि '42 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसे भ्रष्टाचार की कल्पना नहीं की। आज तहसील, थानों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।

BJP leader Moti Singh : पूर्व मंत्री मोती सिंह ने  लगाया आरोप , कहा - ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा

BJP leader Moti Singh : शुक्रवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह (BJP Leader Rajendra Pratap Singh) ने प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा (Patti Assembly of Pratapgarh) में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह (Matdata Abhinandan karyakram) में कहा कि '42 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसे भ्रष्टाचार की कल्पना नहीं की। आज तहसील (Tehsil in Pratapgarh), थानों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। कोई कहीं भी रोक लेता है। कहीं बाइक रोककर चालान कर दिया जा रहा है। कहीं एक बल्ब ज्यादा जलाने पर मुकदमा हो रहा है।'

थानों और तहसीलों में हो रहा है भ्रष्टाचार

मोती सिंह (Former minister Moti Singh) ने अभिनंदन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रतापगढ़ के थानों (Police Station in Pratapgarh) और तहसीलों का भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए, तभी मतदाताओं का असली सम्मान होगा। पुलिस (UP Police) चौराहों पर किसी को रोक लेती है। फिर पैसे लेकर छोड़ देती है। आज बिजली चोरी (Vigilance Team and Police Stations) के लिए थाने बना दिए गए हैं, जहां वसूली हो रही है। वहां से कोई भी लूटने चला आ रहा है। अगर कोई एक बल्ब ज्यादा जला रहा है तो 135 का मुकदमा करा दिया जा रहा है।"

ऐसा भ्रष्टाचार मैंने अपने 42 साल के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा

उन्होंने आगे कहा कि, "पट्टी (Voter in Patti Assembly) में मतदाताओं ने बहुत ही बढ़-चढ़कर भाजपा के सम्मान में वोट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का सही मायने में सम्मान तभी होगा, जब थाने और तहसीलों से भ्रष्टाचार खत्म होगा। ऐसा भ्रष्टाचार मैंने अपने 42 साल के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा। थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे, न देख सकते थे। यह वाकई अकल्पनीय है।"

तहसील और थानों को घेरना करना पड़ेगा

राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले समय में तहसील और थानों को घेरना करना पड़ेगा। इसमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मैं कोई हाथरस वाला बाबा नहीं हूं, जो कह दूं कि मेरे चरणों की धूल ले लेना, सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। अपने लिए आपको ही लड़ना पड़ेगा। जब तहसील और थानों में भ्रष्टाचार खत्म होगा, तभी मतदाताओं के माथे पर लगे चंदन के तिलक का असल में सम्मान होगा।

अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर मुड़ता है- अखिलेश

वहीं अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने मोती सिंह के बयान पर भाजपा को घेरते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'भाजपा राज में ‘तहसील और थाने के अभूतपूर्व रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार’ पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। क्या इस अकल्पनीय भाजपाई भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए? अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर मुड़ता है।'