BJP MLA Manvendra Singh: BJP विधायक मानवेंद्र सिंह का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का आज शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया ।

BJP MLA Manvendra Singh: BJP विधायक मानवेंद्र सिंह का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

BJP MLA Manvendra Singh Passes Away: शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह (BJP MLA Manvendra Singh passes away) का आज शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया । 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, वहीं आज उपचार के दौरान आज 5 जनवरी को उनका निधन हो गया। 

भाजपाईयों में दौड़ी शोक की लहर 

बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। मानवेंद्र कांग्रेस से भाजपा में आए थे, जिसके बाद वो ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections of 2022) में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा (SP candidate Rajesh Verma) को भारी मतों से हराया था। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और काफी लंबे समय से लिवर की बीमारी से ग्रसित थे, जिसके चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।