Ayodhya Statue Of Ramlala: रामलला की मूर्ति का आज होगा चयन, 3 मूर्तियों में से एक का होगा चुनाव

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाने वली रामलला की प्रतिमा का आज चुनाव किया जा सकता है। अयोध्या के रामसेवकपुरम में रामलला की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। जिनमें से एक को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना जाएगा।

Ayodhya Statue Of Ramlala: रामलला की मूर्ति का आज होगा चयन, 3 मूर्तियों में से एक का होगा चुनाव

Ayodhya Statue Of Ramlala: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाने वली रामलला की प्रतिमा (Statue Of Ramlala) का आज चुनाव किया जा सकता है। अयोध्या के रामसेवकपुरम में रामलला की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। जिनमें से एक को प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lala ki Pran Pratishtha) के लिए चुना जाएगा। बहुमत के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के सदस्य वोट करके मूर्ती का चुनाव किया जाएगा। 22 जनवरी कों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्यों की मंदिर परिस में बैठक

आज यानि शुक्रवार को मंदिर ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की बैठक का दूसरा दिन है। मंदिर परिसर में 10 बजे से ही ट्रस्ट की बैठक चल रही है। ट्रस्ट के कुल सदस्यों की संख्या 15 है जिसमें से 10 सदस्य मौके पर बैठक में मौजूद हैं। बाकी के 5 सदस्य ऑनलाइन तरीके से बैठक में जुड़े हैं। जिसमें ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और के. पराशरण भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-Ram Lala Garbhagriha: ये हैं वो 4 लोग जो प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी के साथ गर्भ गृह में रहेंगे मौजूद

ट्रस्ट के सदस्य करेंगे प्रतिमा का चुनाव

खबरों की माने तो बैठक के दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्या मंदिर  परिसर से 3 किलोमीटर दूर रामसेवकपुरम जाएंगे। वहां 3 मूर्तिकारों के द्वारा बनाई गई अलग-अलग मूर्तियों में से जो सबसे ज्यादा पसंद आएगी उसे (Ayodhya Statue Of Ramlala) चुना जाएगा। ट्स्ट ने अभी तक मूर्ति चयन को लेकर कोई आधिकारी जानकारी नहीं दी है। लेकिन कल अयोध्या में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि आज ही प्रतिमा का चुनाव हो जाएगा।

भगवान राम की 51 इंच ऊंची मूर्ति

इससे पहले बुधवार को ट्रस्ट के सचिव चंपत राय (Champat Rai, Secretary of Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने कहा था, भगवान राम की 51 इंच ऊंची मूर्ति के तीन डिजाइनों में से एक चुनी जाएगी। जिस प्रतिमा में दिव्यता होगी और चेहरे पर बालक जैसा भाव होगा, उसका चयन किया जाएगा।