2024 Lok Sabha Election: बीजेपी अल्पसंख्यों को जोड़ने का चला रही अभियान, "ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई है।"

भारतीय जनता पार्टी अब मुस्लिम वोटो में सेंधमारी की नई रणनीति बना रहा है। पार्टी अब प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।

2024 Lok Sabha Election: बीजेपी अल्पसंख्यों को जोड़ने का चला रही अभियान, "ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई है।"

2024 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारी कर रही हैं। वहीं इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीन दिनों तक सभी मोर्चों, जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, विस्तारकों के साथ बैठक की और साथ ही 2024 को लेकर मेगा प्लान (BJP Mega plan for 2024) भी तैयार किया। बैठक में पार्टी ने सभी मोर्चों को अहम जिम्मेदारियां दी। बैठक में खास करके मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए चर्चा हुई, जिसके बाद इसकी जिम्मेदारी मुस्लिम मोर्चा को दी गई।

मुस्लिम वोट बैंक के लिए बनाई गई नई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी अब मुस्लिम मोर्चा में सेंधमारी की नई रणनीति बना रहा है। पार्टी अब प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। जिसको लेकर पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एक अभियान शुरू किया है जिसका टैग लाइन होगा "ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई है।" बता दें कि इस अभियान के जरिए BJP अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) यूपी की बड़ी मुस्लिम आबादी को अपने पक्ष में करने की तैयारी में हैं। 

हर सीट पर 1000 मुस्लिम महिलाओं के साथ होगा कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा शुरू किए गए शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर 1000 मुस्लिम महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन सभी मुस्लिम महिलाओं को बीजेपी द्वारा किए गए कामों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इतनी ही नही हर जिले में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे।