Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Shri Rashtriya Rajput Karni Sena Tya) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल (Metro Mass Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस फायरिंग में अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय अजीत गोगामेडी के साथ थे।

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर श्याम नगर जनपथ पर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, गोगामेड़ी को चार गोलियां लगीं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। लेकिन उन्होंने भागने के लिए एक कार को हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार भगा दी। तभी उन्होंने पीछे से आ रहे एक सवार से स्कूटी छीन ली और भाग निकले। श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना (Rashtriya Karni Sena) से जुड़े रहे है और बाद में संगठन में विवाद के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और अपना अलग संगठन बना लिया। फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के चलते वह चर्चा में आए थे।