Me too Kejriwal: आप ने दिल्ली में शुरू किया 'मैं भी केजरीवाल' अभियान

दिल्ली की आप सरकार ने शुक्रवार से मैं भी केजरीवाल अभियान शुक्रवार से शुरुआत की। इस अभियान में आप नेता दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

Me too Kejriwal: आप ने दिल्ली में शुरू किया 'मैं भी केजरीवाल' अभियान

Me too Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिसमें आप (Aam Aadmi Party) नेता दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से राय मांगी कि क्या मुख्यमंत्री (Delhi's chief minister) अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या गिरफ्तार होने की स्थिति में जेल से सरकार चलानी चाहिए।

शराब घोटाला फर्जी है- गोपाल राय

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत दिल्ली के मंत्री गोपाल राय (Delhi Minister Gopal Rai) ने की, जिन्होंने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में घर-घर जाकर अभियान चलाया। राय ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में हार के डर से केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी की साजिश रच रही है। साथ ही गोपाल राय ने लोगों (Delhi Liquor Scam) शराब घोटाले के बारे में जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि यह घोटाला ((Delhi Liquor Scam)) फर्जी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज, शराब घोटाला में 26 फरवरी को हुए थे गिरफ्तार

मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा, ''हमने घर-घर जाकर अभियान चलाया और लोगों से पूछा कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार (Delhi government) चलानी चाहिए। जनता का कहना है कि केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है, इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं बल्कि जेल से सरकार चलानी चाहिए। अगर ऐसी स्थिति आती है तो केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।"

20 दिनों तक चलेगा ये अभियान

शुक्रवार से शुरू हुआ आप का ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान (Main Bhi Kejriwal signature campaign) 20 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में आप सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और अन्य पदाधिकारी दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके जनता की राय लेंगे।