UP Constable Recruitment Paper : STF ने लखनऊ में पुलिस भर्ती मामले में 2 को किया गिरफ्तार

यूपी STF ने आज पुलिस भर्ती परीक्षा पेरपर लीक कराने के आरोप में 2लोगों को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के किसान बजार के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

UP Constable Recruitment Paper : STF ने लखनऊ में पुलिस भर्ती मामले में 2 को किया गिरफ्तार

UP Constable Recruitment Paper : यूपी STF ने आज पुलिस भर्ती परीक्षा पेरपर लीक कराने के आरोप में 2लोगों को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के किसान बजार के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने कई छात्रों से पैसे लेकर उनको पेपर दिए हैं।

प्रयागराज के फूलपुर के रहने वाले हैं

उत्तर प्रदेश की स्पेशल शाखा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रयागराज के फूलपुर के रहने वाले हैं। इनका अजय कुमार सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस को 32 प्रवेश पत्र सहित कई अन्य जरूरी कागज बरामद हुए हैं।

पेपर देने से पहले लेते हैं पैसे

एसटीएफ ने जब अजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं में लोगों को नकल कारने और परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का काम करते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा में हम लोगों ने एक गिरोह से प्रश्न पत्र लेकर सॉल्वर टीम को दिया करया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने के लिए एक डील के तहत पैसे लेते हैं।