UP Board Paper Leak 2024 : यूपी बोर्ड पेपर लीक करने वाला प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार; वॉट्सऐप पर भेजा था पेपर

आगरा पुलिस ने यूपी मध्यम शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राथमिकी में नामित दो अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

UP Board Paper Leak 2024 : यूपी बोर्ड पेपर लीक करने वाला प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार; वॉट्सऐप पर भेजा था पेपर

UP Board Paper Leak 2024 : आगरा पुलिस ने यूपी मध्यम शिक्षा परिषद  इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राथमिकी में नामित दो अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (आगरा) दिनेश कुमार ने गुरुवार शाम को फतेहपुर सीकरी थाने (Fatehpur Sikri Police Station) में एफआईआर दर्ज कराई।

जीव विज्ञान का पेपर हुआ था लीक

पेपर लीक होने की खबर पर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद (Secondary Education Council) के सचिव को दी गई। डीआईओएस दिनेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक, उसके बेटे कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह व स्टेटिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता होगी खत्म

पुलिस (Agra Police ) ने मुख्य आरोपी विनय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज (Shri Atar Singh Inter College Agra) के प्रबंधक राजेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह को जेल भेज चुकी है। पुलिस विनय से पूछताछ करेगी। शुक्रवार रात को विनय को भी गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि पूछताछ में विनय से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं। वहीं, पेपर लीक के मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है।

वॉट्सऐप से फोटो भेज कर लीक किया पेपर

बतादें कि गुरुवार को दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक की पाली में गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा थी। हाईस्कूल का कृषि का प्रश्नपत्र भी चल रहा था। दोपहर करीब 3.10 बजे वॉट्सऐप के आल प्रिंसिपल ग्रुप पर जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्रों की फोटो भेजी गई। ये फोटो विनय चौधरी नाम के व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9897525748 से पोस्ट किए थे।

पेपर का 368 जीएल व सीरियल 153

जीव विज्ञान के पेपर का कोड 368 जीएल व सीरियल 153 था। पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया। इसके अलावा गणित के पेपर का कोड 324 एफ था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रींसिपल और टीचर इस ग्रुप में जुड़े हुए थे। कुछ शिक्षकों ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात कही तो प्रश्नपत्र को डिलीट कर दिया गया। तब तक बड़ी संख्या में लोग प्रश्नपत्र को देख चुके थे। यह वायरल भी हो गए।