UP Transport Corporation: यूपी परिवहन निगम की अच्छी पहल, अयोध्या आने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु नेपाल के धर्मस्थलों का भी आसानी से दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नेपाल से लखनऊ और दिल्ली तक बस सेवा का संचालन शुरू कर रहा है।

UP Transport Corporation: यूपी परिवहन निगम की अच्छी पहल, अयोध्या आने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

UP Transport Corporation: राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन के बाद अयोध्या में जनसैलाब उमड़ रहा है। लाखों श्रृद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन कर रहे है। इस बीच परिवहन निगम (transport corporation) ने एक अच्छी पहल की है। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु नेपाल के धर्मस्थलों का भी आसानी से दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) नेपाल से लखनऊ और दिल्ली तक बस सेवा का संचालन शुरू कर रहा है। इसके तहत नेपाल से लखनऊ और दिल्ली तक के लिए 5 - 5 बस सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए नेपाल की तरफ से परमिट प्रति हस्ताक्षर किया है।

लखनऊ का 350, दिल्ली का 850 रुपये किराया

परिवहन निगम बस का किराया तय कर रहा है। नेपालगंज से लखनऊ का 350 रुपए और राजधानी दिल्ली का 850 रुपये किराया तय किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की बसें लखीमपुर खीरी और बरेली होकर जाएंगी। वहीं लखनऊ की बसें बहराइच और बाराबंकी होकर नेपाल जाएंगी।

उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Uttar Pradesh Transport Minister Dayashankar Singh) ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार नेपाल के संबंधों, पर्यटन व व्यापारिक रिश्तों को बढ़ावा देने की कोशिश जारी है। पहले चरण में नेपालगंज से लखनऊ व नेपालगंज से दिल्ली के लिए बसें चलेंगी। परिवहन निगम देवीपाटन क्षेत्र (Devipatan area) के रुपईडीहा डिपो (Rupaidiha Depot) से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध कराएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि निगम के इस प्रयास से दोनों राष्ट्रों के नागरिक प्रमुख तीर्थों व पर्यटन स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।

परिवहन सेवाओं का होगा विस्तार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आगे बताया कि परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए परमिटों को नेपाल से प्रति हस्ताक्षरित करा ली गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोनों राष्ट्रों के बीच परिवहन सेवाओं में और अधिक विस्तार की संभावना है। परिवहन निगम आने वाले दिनों में नेपाल के साथ अन्य पड़ोसी राष्ट्रों के साथ भी इस प्रकार का अनुबंध करेगा।

नेपाल स्थित तीर्थस्थलों पर जा सकेंगे श्रृद्धालु

बता दें कि रामलला के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम के आ रहे हैं और भव्य राम मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, भारत से भी श्रद्धालु नेपाल स्थित जानकी मंदिर समेत अन्य तीर्थस्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।