Today big news: आज की बड़ी खबरें, जानते हैं खबरों क्या रहेगा खास

Today big news: आज की बड़ी खबरें में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-इंडिया में शामिल हुए। इस दौरान PM ने 5 मिनट का संबोधन दिया। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 समिट का आयोजन हो रहा है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है।

Today big news: आज की बड़ी खबरें, जानते हैं खबरों क्या रहेगा खास

Today big news: आज की बड़ी खबरों पर बात करने से पहले, कल की कुछ खास खबरों पर नजर डालते हैं। जी-20 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। PM ने मंत्रियों को 2 मुद्दों पर बोलने से मना किया है, जबकि एक मुद्दे पर कुछ शर्तों के साथ बोलने की छूट दी है। वहीं सोनिया गांधी ने संसद के विशेष सत्र से पहले PM को चिट्ठी 9 मुद्दों पर चिट्ठी लिखी। इसके अलावा कल ही पीएम मोदी आसियान-इंडिया समिट और ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना हुए।

अब बात करते हैं आज की बड़ी खबरों की

1- आसियान-इंडिया समिट में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानि 7 सितंबर को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-इंडिया समिट में शामिल हुए। इस दौरान PM ने 5 मिनट का संबोधन दिया। पीएम मोदी ने कहा- 21वीं सदी एशिया की सदी है; वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र है। PM ने आगे कहा कि भारत के इंडो पैसेफिक इनिशिएटिव में भी आसियान का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। आपको बता दें कि PM मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनके साथ हैं। 

गौरतलब है कि PM मोदी ये दौरा भारत में 9-10 सितंबर को होने वाली G20 समिट से ठीक 3 दिन पहले कर रहे हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि, आसियान देशों के साथ जुड़ना भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का जरूरी हिस्सा है। आसियान समिट 5 सितंबर से शुरू हो गई है और 8 सितंबर तक चलेगी। आसियान में मलेशिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, वियतनाम, कम्बोडिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, थाईलैंड, लाओस और सिंगापुर शामिल हैं।

2- जी-20 समिट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम, सेना का खोजी और बम निरोधक दस्ता तैनात

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 समिट का आयोजन हो रहा है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है। G20 समिट की सुरक्षा भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता करेगा। सेना ने ड्रोन के जरिए होने वाले संभावित हमलों को रोकने के लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया है। समिट के दौरान सिक्योरिटी के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों और वॉलेंटियर्स समेत 40 हजार लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि G20 समिट में 19 देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, यूरोपियन यूनियन के डेलीगेट्स और 9 गेस्ट कंट्री के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे है। ये पहला मौका है, जब इतने वर्ल्ड लीडर एक साथ भारत आ रहे हैं। यही वजह है कि पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

3- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज आएंगे भारत, 20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

ये खबर भी जी-20 से जुड़ी हुई है... जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज यानि 7 सितंबर को भारत पहुंच रहे है। यह जानकारी अमेरिकी NSA ने दी है। उन्होंने बताया की, 'राष्ट्रपति बाइडेन जी-20 में जा रहे हैं, वह उभरते बाजार भागीदारों के साथ मिलकर बड़ी चीजों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

8 सितंबर को जो बाइडन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को 4 दिन के दौरे पर पहली बार भारत आ रहे हैं। वो एयरफोर्स-1 से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें रिसीव कर सकते हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत आना बड़ी बात है। इससे भारत- अमेरिका दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

4- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज एक साल पूरा, यूरोप की यात्रा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 7 सितंबर को एक साल पूरा हो गया। कांग्रेस आज देश के हर जिले में यात्रा निकालेगी। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर हैं। उनकी यूरोप यात्रा करीब एक सप्ताह की है। इस दौरान वे यूरोपीय संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। बता दें कि कांग्रेस राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसमें राहुल गांधी पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। वहीं राहुल की यूरोप यात्रा इसलिए भी अहम क्योंकि एक तरफ देश में जी20 का आयोजन हो रहा है, ऐसे में राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर अलग अलग तरह से लोगों से मुलाकात करके सत्ताधारी दल बीजेपी को मैसेज देना चाहते हैं। 

5- उदयनिधि स्टालिन पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, कहा- ‘कोई भी धर्म-आस्था को चुनौती नहीं दे सकता है’

तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान बीजेपी, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर जमकर हमला बोल रही है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उदयनिधि के बयान को लेकर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि, "हमारी आवाज उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए, जिन्होंने 'सनातन धर्म' को चुनौती दी। जब तक भक्त जीवित हैं, कोई भी हमारे 'धर्म' और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता है। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक सभा को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से की थी। बीजेपी विपक्ष के गठबंधन से माफी की मांग कर रही है बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया.. हालांकि, 'इंडिया' गठबंधन में उदयनिधि के बयानों को लेकर भी अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।


 
6- शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' हुई रिलीज, हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी हुई रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'पठान' के बाद किंग खान 'जवान' बनकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने को तैयार हैं। साल खत्म होने से पहले 'जवान' के साथ एक्टर ने फैंस को बड़ी सौगात दी है। जिस तरह से एडवांस बुकिंग आंकड़े हैं और फिल्म को लेकर हाईप है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। बता दें कि 2023 में शाहरुख खान की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले साल की शुरुआत में 'पठान' ने जो तूफानी कमाई की थी। हालांकि अभी तक पठान का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। खास बात ये है कि जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। जिसकी वजह से साउथ में भी इसका खूब क्रेज देखने को मिल रहा है।